मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का : 71 की वर्ष की उम्र में निधन,मुंबई के नानावती अस्पताल में ली आखिरी सांस....
Vishal Choyal
फिल्मी दुनिया में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेर चुकीं सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया। 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने आखिरी समय में वो नानावती अस्पताल में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं और उनके लिए दुख जता रहे हैं। खबर है कि उन्होंने नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली।
संगीत परिवार से ताल्लुक रखती थीं सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे. उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतीन-ललित जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध संगीतकार बने. उन्होंने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत की राह पकड़ी थी और 1967 में प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा. 1975 में फिल्म 'संकल्प' में गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवार्ड से नवाजा गया था ।
अभिनय में भी कमाया नाम......
अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने 1970-80 के दशक में सक्रिय योगदान दिया, फिल्में जैसे ‘Uljhan' (1975) में संजीव कुमार के साथ अभिनय, ‘Sankoch' (1976) आदि थीं. उनका करियर अभिनय और गायिकी दोनों में समृद्ध रहा, मगर बाद में उन्हें पेशेवर और निजी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा ।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व