बड़ी खबरें
Trending

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया : नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण

Vishal Choyal

2 days ago 43 views
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण

सीहोर। 29 सितंबर 2026। ग्राम भेरूंदा स्थित मामा कोचिंग सेंटर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सीहोर द्वारा संचालित कनिष्ठ सौंदर्य प्रशिक्षक के नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों और संस्थान की टीम ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखे जा रहे कौशल, उससे मिलने वाले लाभ तथा प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त कर कौशल का उपयोग आत्मनिर्भर बनने के लिए करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में कौशल प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को ऋण संबंधी प्रक्रिया में सहयोग दिलाने तथा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की टीम एवं प्रशिक्षणार्थी, भेरूंदा सीहोर

चौहान ने कहा कि भेरूंदा में संचालित यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके ही क्षेत्र में रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप आगे भी अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भेरूंदा मारुति शिशिर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नेतागण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सीहोर के निदेशक अमित गुप्ता, प्रशिक्षक विवेक दिलवरिया, धर्मेंद्र सवासिया, संस्थान की टीम तथा आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक शशांक शर्मा, हरिनारायण मालवीय, रीता अहिरवार सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें