बड़ी खबरें
Trending

गोवंशों को टेंपो में भरकर कर रहे थे तस्करी : पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Vishal Choyal

3 days ago 141 views
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

बलकवाडा/खरगोन। 15 नवंबर 2026। अवैध गोवंश तस्करी करने वालों के विरुद्ध खरगोन पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 नवंबर को पुलिस चौकी खलटाका को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सुपर कैरी टेंपो में अवैध रूप से गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खलटाका चौकी के सामने एबी रोड पर नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद खलघाट रोड की ओर से एक सुपर कैरी टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान टेंपो में 5 गोवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए।

पुलिस ने टेंपो चालक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सचिन सिंधे, निवासी सुदामा कॉलोनी, सेंधवा बताया। वाहन का नंबर MP46ZF2234 है। पुलिस द्वारा गोवंश के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज, टेंपो जब्त

पुलिस ने आरोपी सचिन शिंदे, निवासी सुदामा कॉलोनी, सेंधवा के विरुद्ध पुलिस चौकी खलटाका, थाना बलकवाड़ा में अपराध क्रमांक 374/26 के तहत मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर टेंपो जब्त कर लिया।

टेंपो से 5 गोवंश बरामद, 85 हजार रुपये आंकी कीमत

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेंपो में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 5 गोवंशों को मुक्त कराया। इनकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, जब्त किए गए सुपर कैरी टेंपो की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बलकवाड़ा सागर चौहान एवं चौकी प्रभारी खलटाका मिथुन चौहान के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मोहन मुजाल्दे, अखिलेश भूरिया, महेंद्र ठाकुर, राकेश चौहान, जितेंद्र सिंह बघेल, साहिल सेन एवं सैनिक गुलसिंह का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें