बड़ी खबरें
Trending

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांदीपनी विद्यालय टेमला में विभिन्न आयोजन : विद्यार्थियों को मिला एविएशन करियर गाइडेंस

Vishal Choyal

2 weeks ago 143 views
विद्यार्थियों को मिला एविएशन करियर गाइडेंस

खरगोन। 1 नवंबर 2026। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर सांदीपनी विद्यालय, टेमला में शनिवार को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन करते हुए तरह-तरह की रंगोलियां बनाईं और चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांदीपनी विद्यालय टेमला में रंगोली एवं चित्रकला बनाते विद्यार्थी।

करियर गाइडेंस की दी जानकारी

कार्यक्रम में रेडविंग्स एयरो टेक्नीक, भोपाल के कुनाल सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस के साथ विमानन क्षेत्र में उपलब्ध शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खरगोन में एयरस्ट्रिप एवं फ्लाइंग क्लब स्वीकृत हो चुका है, जहां जल्द ही एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस एवं पायलट ट्रेनिंग प्रारंभ की जाएगी। इससे विद्यार्थी फ्लाइंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे और अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस शिक्षा से संबंधित सिलेबस नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से स्वीकृत है। कक्षा 12वीं में गणित विषय के विद्यार्थी निर्धारित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इसमें प्रवेश ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एविएशन (विमानन) के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए करियर की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही, भविष्य में प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह पंवार, करियर मार्गदर्शन प्रभारी योगेश गर्दे, सांस्कृतिक प्रभारी पार्वती पाटीदार, उप प्रभारी सोनाली सुगंधी, साधना सक्सेना एवं ललिता पंवार सहित विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में एकता की भावना विकसित होती है। साथ ही, उन्हें करियर से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

शेयर करें