गोगावां उपमंडी में 15 सितंबर से अनाज नीलामी : सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ
Vishal Choyal
2 months ago
240 views
12 Sep 2026
गोगावां/खरगोन, 11 सितंबर 2026। कृषि उपज मंडी समिति खरगोन की उपमंडी गोगावां में अनाज की नीलामी कार्यवाही 15 सितंबर 2026, मंगलवार से प्रारंभ होगी।
नीलामी कार्य का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मुहूर्त के साथ किया जाएगा।
वरिष्ठालय के निर्देशानुसार अक्रियाशील उपमंडियों को पुनः क्रियाशील किए जाने तथा किसान संघ द्वारा उपमंडी गोगावां में अनाज की नीलामी प्रारंभ करने के अनुरोध के परिपालन में यह निर्णय लिया गया है।
कृषि उपज मंडी समिति ने किसान बंधुओं से अपील की है कि वे 15 सितंबर से अपनी कृषि उपज (अनाज) विक्रय के लिए उपमंडी गोगावां के प्रांगण में लेकर आएं और नीलामी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट