बड़ी खबरें
Trending

राठौर महासभा के राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह में : हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

Vishal Choyal

12 hours ago 41 views
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

सीहोर। 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर महासभा का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

समारोह में हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर महासभा में राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर सीहोर सहित क्षेत्र के राठौर समाजजनों में खुशी का माहौल है। समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर, राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र भदौरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा संजय राठौर, सर्वोच्च समिति सदस्य पवन राठौर, पार्षद मनोज राठौर सहित महासभा के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।

राठौर महासभा के राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी

समारोह में समाज की एकता, संगठन के विस्तार, युवाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता और जरूरतमंद समाजजनों की मदद जैसे विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

महासभा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर आपसी भाईचारे, सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। साथ ही युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।

शेयर करें