बड़ी खबरें
Trending

सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी खबर : भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन

Vishal Choyal

1 hour ago 33 views
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है। भारत सरकार की भावांतर योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए सोयाबीन फसल का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। किसान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

निःशुल्क और शुल्क देकर पंजीयन की सुविधा

किसान सोयाबीन फसल के लिए निःशुल्क पंजीयन सुविधा केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत के सुविधा केंद्रों के साथ सरकारी एवं सहकारी केंद्रों पर भी व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा किसान निर्धारित शुल्क देकर CSC (कॉमन सर्विस सेंटर), MP Online सेंटर या निजी साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए अधिकतम निर्धारित शुल्क 50 रुपए रखा गया है।

बैंक खाते और आधार को लेकर जरूरी जानकारी

फसल के भुगतान के लिए आधार से लिंक बैंक खाते को प्राथमिकता दी जाएगी। Fino, Airtel या संयुक्त बैंक खाते का उपयोग भुगतान के लिए मान्य नहीं होगा। किसानों को अपना आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर लिंक करवाकर रखना होगा।

पंजीयन के दौरान आधार से लिंक बैंक खाते का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम या ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसान के बैंक खाते में 1 रुपए का भुगतान कर सत्यापन किया जाएगा।

सोयाबीन पंजीयन के दौरान आधार वेरिफिकेशन OTP या बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाएगा।

पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज

किसान पंजीयन के लिए निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाएं:

- आधार कार्ड

- जमीन के दस्तावेज जैसे B-1, खसरा आदि

- बैंक पासबुक

- समग्र ID या अन्य मान्य पहचान पत्र

किसान अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी पंजीयन केंद्र पर जाकर निर्धारित समयावधि में पंजीयन करा सकते हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना पंजीयन करा लें।

शेयर करें