बड़ी खबरें
Trending

“आई माता मैया, आज विनती सुनजो हो आई माता” भजन का : सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस

Vishal Choyal

6 hours ago 244 views
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस

सुरपाला। 5 अक्टूबर 2026। ग्राम सुरपाला, तहसील बड़वाह, जिला खरगोन स्थित सुरपाला कुटी आश्रम में गत दिनों मां नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन किया गया। सात दिवसीय कथा के दौरान मां नर्मदा की महिमा सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया।

कथा के पंचम दिवस 24 सितंबर 2026 को मां नर्मदा की महिमा के बाद महेश्वर से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा था। इसी दौरान देवी अहिल्याबाई, आई पंथ की कुलदेवी मां आईजी एवं आई पंथ के दीवान हरिदास जी की गाथा का वर्णन किया गया।

गाथा के वर्णन के दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप जी शर्मा (श्री जयंती धाम, कनेरी पामाखेड़ी) ने स्वयं रचित भजन “आई माता मैया आई माता, आज विनती सुनजो हो आई माता” का गायन किया। भजन की प्रस्तुति के दौरान आश्रम परिसर में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन का आनंद लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।

भजन की प्रस्तुति की कुटी आश्रम के महंत नारायण गिरी जी ने सराहना की। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को इस भजन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप जी शर्मा, कुटी आश्रम के महंत नारायण जी गुरुजी, रामगिरी जी, महंत ज्ञान गिरी जी (गाड़ा चाक मुख्त्यारा) तथा निमसर कुटी आश्रम की साध्वी जयंती भारती सहित आसपास से कथा का श्रवण करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हरिदास जी स्मारक ट्रस्ट महेश्वर के अध्यक्ष लक्ष्मण जी काग ने कुटी आश्रम के ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 सदगुरुदेव ओंकार गिरी जी महाराज की महिमा का वर्णन किया।

जन-जन तक पहुंचे भजन : विशाल चोयल

इस अवसर पर विशाल चोयल ने कहा कि पंडित प्रदीप जी शर्मा द्वारा रचित एवं गायन किया गया यह भजन जब जन-जन तक पहुंचेगा, तब आई पंथ के अनुयायी इसे सुनकर आध्यात्मिक आनंद और भक्ति की अनुभूति करेंगे।

उन्होंने कहा कि भजन के माध्यम से आई पंथ की आस्था, परंपरा और दीवान हरिदास जी की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सुंदर प्रयास हुआ है। यह भजन श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में सिरवी महासभा जिलाध्यक्ष खरगोन छोटेलाल जी परिहार, समाजसेवी राधेश्याम जी पटेल, ट्रस्ट महासचिव दिलीप जी काग (खोड़ी), पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जी परिहार, भगवान जी जमादार, समाजसेवी नारायण जी बरफा, महासभा उपाध्यक्ष रामेश्वर जी हम्मड़ एवं युवा जिला राजनैतिक सचिव विशाल चोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भजन के लोकार्पण अवसर पर समाजसेवी अशोक जैन, प्रवीण जैन, राधेश्याम अग्रवाल, नारायण बरफा, रामेश्वर हम्मड़, राकेश मुकाती, बद्रीलाल पटेल, हिम्मत गुर्जर, राजू बरफा, राकेश चोयल, दद्दू अलोरे, रमेश काका ब्राह्मणपुरी, गोविंद दांगी, आनंद दांगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

वीडियो

शेयर करें

संबंधित खबरें

16
पेज 1 / 3