बड़ी खबरें
Trending

लायंस क्लब खरगोन सिटी ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर : 110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच

Vishal Choyal

2 hours ago 33 views
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच

खरगोन। 4 अक्टूबर 2026। लायंस क्लब खरगोन सिटी ने डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर से शुरू किए गए सेवा सप्ताह के दूसरे दिन नि:शुल्क मधुमेह और आंखों की जांच शिविर आयोजित किया। शिविर शिवांस ऑप्टिकल में लगाया गया।

शिविर में करीब 70 लोगों ने मधुमेह की जांच कराई। क्लब के सदस्यों ने भी अपनी जांच करवाई। जांच के दौरान कुछ लोगों का खाली पेट शुगर लेवल 160 से अधिक पाया गया। चिकित्सकीय सलाह के साथ उन्हें योग और नियमित व्यायाम करने के लिए कहा गया।

इसी दौरान आंखों की जांच के लिए भी नि:शुल्क शिविर लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार किया गया। इसमें 110 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 55 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई।

लायंस क्लब खरगोन सिटी के नि:शुल्क जांच शिविर में आंखों और मधुमेह की जांच करवाते लाभार्थी

मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को शंकरा आई हॉस्पिटल के माध्यम से ऑपरेशन के लिए इंदौर भेजा गया। मरीजों के लिए ऑपरेशन, चश्मा, रहने-खाने और आने-जाने की सुविधा नि:शुल्क रहेगी। प्रत्येक मरीज के साथ एक अटेंडर को भी भेजा गया।

शिविर में लायंस क्लब खरगोन सिटी के अध्यक्ष लायन उज्ज्वल अत्रे, लायन प्रदीप पोरवाल, कोषाध्यक्ष लायन राजेश मिश्रा, मुकेश राठौर, संजय जोशी, आरएस खांडे, सचिव क्षमा मिश्रा, काजल यादव और पूनम मांडवे ने सहयोग किया।

शेयर करें