बड़ी खबरें
Trending

जिले के विभिन्न गांवों में लगेंगे नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर : मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

Vishal Choyal

3 hours ago 17 views
मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

खंडवा। 3 अक्टूबर 2026। जिले में 5 से 30 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत अक्टूबर माह में जिले के विभिन्न ग्रामों में चोइथराम फाउंडेशन ट्रस्ट एवं शंकरा आई सेंटर इंदौर द्वारा इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविरों में मोतियाबिंद मरीजों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान चयनित मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय एवं इंदौर भेजा जाएगा।

नोडल अधिकारी डॉ. आनंद ओनकर ने बताया कि चोइथराम फाउंडेशन ट्रस्ट इंदौर द्वारा

5 अक्टूबर को बरुड़ व किल्लौद, 7 अक्टूबर को कालमुखी व बीड़, 12 अक्टूबर को छैगांवमाखन, 14 अक्टूबर को पंधाना, 16 अक्टूबर को जावर व अमलपुरा, 27 अक्टूबर को हरसूद व खालवा तथा 30 अक्टूबर को मूंदी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

वहीं शंकरा आई सेंटर इंदौर द्वारा 5 अक्टूबर को सुलगांव व मोहना, 7 अक्टूबर को चिचगोहन व अहमदपुर खैगांव, 9 अक्टूबर को पुनासा व हरसूद, 12 अक्टूबर को बोरगांव बुजुर्ग व सिंगोट, 15 अक्टूबर को मूंदी व खालवा, 22 अक्टूबर को छैगांवमाखन तथा 27 अक्टूबर को पंधाना व जसवाड़ी में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में मरीजों की आंखों की जांच, परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया जाएगा। मोतियाबिंद से ग्रसित चयनित मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय एवं इंदौर भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर आंखों की जांच अवश्य करवाएं और इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लें।

शेयर करें