मक्के के खेत में छिपाकर रखी थी 483 लीटर अवैध शराब : पुलिस ने की जब्ती
Vishal Choyal
खरगोन।19 सितंबर 2026। अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ चैनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बाबलगढ़ में एक खेत से कुल 483 लीटर यानी 47 पेटी अवैध देशी-विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 69 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान खेत में मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर नाले के रास्ते फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को चौकी हेलापड़ावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाबलगढ़ निवासी केदार पिता सदु ने अपने घर के पास स्थित मक्के के खेत में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गणपत कनेल एवं चौकी प्रभारी हेलापड़ावा सउनि नंदकिशोर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आता देख खेत में मौजूद एक व्यक्ति नाले के रास्ते फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने खेत में सर्चिंग की, जहां खाकी रंग के कार्टनों (पुष्टों) के ढेर में छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद हुईं।
पुलिस ने मौके से 276 लीटर सुपर स्ट्रांग अंग्रेजी शराब, 45 लीटर गोवा व्हिस्की और 162 लीटर देशी शराब बरामद की। इस तरह कुल 483 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,69,000 रुपये है।
मामले में फरार आरोपी केदार पिता सदु के खिलाफ थाना चैनपुर में अपराध क्रमांक 294/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गणपत कनेल एवं चौकी प्रभारी हेलापड़ावा सउनि नंदकिशोर राय के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में प्रआर लोकेश वास्कले, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव, राहुल आटपाडकर, जितेंद्र जामकर, सूर्या, रोहित, रितेश, मआर चन्दा गोलकर सहित थाना एवं चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व