झाबुआ में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा : रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया
Vishal Choyal
इंदौर। 22 अक्टूबर 2026। इंदौर लोकायुक्त की टीम द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को झाबुआ में रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।
शिकायतकर्ता धूम सिंह पुन सिंह सिंगाड़, अधीक्षक, शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी, झाबुआ ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि उनकी 8 महीने की निलंबन अवधि का करीब 2 लाख 30 हजार रुपये वेतन निकालने के लिए जय नारायण बैरागी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, झाबुआ द्वारा बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की गई।
इस दौरान आरोपी जय नारायण बैरागी ने अपने कार्यालय में पदस्थ पवन सिंह बिलवाल, सहायक ग्रेड-3, के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झाबुआ में 10 हजार रुपये की रिश्वत दिलवाई। लोकायुक्त टीम ने पवन सिंह बिलवाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 61(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
लोकायुक्त टीम द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में इंदौर संभाग की लोकायुक्त टीम द्वारा की गई।
ट्रैप दल में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय तथा आरक्षक आदित्य भदौरिया, विवेक मिश्रा, पवन पटोरी और कमलेश शामिल रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट