कसरावद महाविद्यालय में हरियाली बढ़ाने की पहल : प्राचार्य सहित NSS स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण
Vishal Choyal
कसरावद/खरगोन। 3 अक्टूबर 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय कसरावद में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने पौधा लगाकर की।
पौधरोपण अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में नीम, पीपल, जामुन, आंवला और गुलमोहर सहित विभिन्न फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ते हुए लगाए गए पौधों की देखरेख करने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना, समय पर पानी देना और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.आर. सोलंकी (पुरुष इकाई), डॉ. रश्मि चौहान (महिला इकाई), प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजय सिंह मंडलोई सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अंत में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा
सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक से जगाई नशामुक्ति की अलख
प्राचार्य सहित NSS स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण
रिटायर्ड सैनिक दिग्विजय राठौड़ का कुटुम्ब आश्रय समिति ने किया सम्मान
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान