आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Vishal Choyal
खरगोन। 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से संवाद किया तथा उनके कार्यों के लिए सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संदेश दिया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह सम्मान मिलने से उन्हें अपने काम के प्रति और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने आयोजन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
अभिलाष अत्रे ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से उनके रोजमर्रा के कार्यों और जिम्मेदारियों को लेकर बातचीत भी की गई। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में नगर पालिका सभापति धीरेंद्र सिंह चौहान, पार्षद दिनेश पाटीदार, गीतांजलि तिवारी, मिनाक्षी माली, दीपक पाटीदार, कान्हा माली, आकाश गुप्ता सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल
खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी
पदाधिकारियों का किया सम्मान
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच
11 अक्टूबर को निकलेगा चल समारोह