बड़ी खबरें
Trending

समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए : डॉ. प्रदीप चौहान सम्मानित

Vishal Choyal

1 month ago 331 views
डॉ. प्रदीप चौहान सम्मानित

सीहोर। 19 अक्टूबर 2026। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. प्रदीप चौहान को समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उनके जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर पत्रकार जाटव भी उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. चौहान का सम्मान किया और समाजहित में उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खंगराले एवं सीहोर जिले के वरिष्ठ पत्रकार के.एल. बैरागी ने डॉ. प्रदीप चौहान को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के नाम से संबंधित सम्मान भी प्रदान किया गया।

डॉ. प्रदीप चौहान वर्तमान में बीआईटी भोपाल में जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर कार्यरत हैं। वे पत्रकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा गरीबों और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास करते रहे हैं।

सच्ची समाजसेवा, सकारात्मक बदलाव की पहल: नरेंद्र खंगराले

समाज के गरीब, वंचित तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना और उनके हितों के लिए सदैव कार्यरत रहना ही सच्ची समाजसेवा है। यह केवल एक कार्य नहीं, अपितु समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का एक माध्यम है।

हमारे द्वारा किया गया छोटा-सा प्रयास भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त आरईएस अधिकारी अनिल शर्मा, मनोज जैन, डॉ. आर.सी. जैन, ब्रजेश पाराशर, पं. गणेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन सोनी, इंजीनियर जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें