बड़ी खबरें
Trending

हर रविवार मरीजों और परिजनों को करा रहे निःशुल्क भोजन : गुरु दा लंगर की सेवा के 3 साल पूरे

Vishal Choyal

2 weeks ago 243 views
गुरु दा लंगर की सेवा के 3 साल पूरे

सीहोर। 3 नवंबर 2026। शहर में सामाजिक सेवा और मानवता के लिए समर्पित संस्था 'गुरु दा लंगर' के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय सीहोर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक रविवार का दिन सीहोर में गुरु दा लंगर के माध्यम से सामाजिक सेवा और मानवता के नाम रहा है।

तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था की ओर से जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को हाथों से तैयार किया गया भोजन परोसा गया। साथ ही संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा नेता लवली अरोरा, पंडित राघव मिश्रा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

तीन वर्षों से निरंतर सेवा में जुटी है गुरु दा लंगर संस्था

गुरु दा लंगर के संस्थापक सूरज प्रकाश धमीजा और उनकी पत्नी दीक्षा धमीजा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क घर का शुद्ध बना हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु दा लंगर सीहोर की पहली ऐसी संस्था है, जिसने इस प्रकार का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम शुरू किया और इसे लगातार तीन वर्षों तक जारी रखा।

मानवता की सेवा की मिसाल

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सुदेश राय ने कहा कि गुरु दा लंगर संस्था ने मानव सेवा की एक मिसाल कायम की है। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना और उनके जीवन में सहारा बनना सच्ची सेवा का मार्ग है।

सीहोर में गुरु दा लंगर के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अतिथियों का सम्मान करते हुए संस्था के सदस्य।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि गुरु दा लंगर संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार जिला चिकित्सालय पहुंचकर सेवा कार्य करना अपने आप में एक सराहनीय पहल है।

पंडित राघव मिश्रा ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी अरुणा राय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और उन्होंने गुरु दा लंगर के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सीवन टीम भी जिला चिकित्सालय पहुंची और भोजन वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी सेवा कार्य में सहभागी बने।

कार्यक्रम में गुरु दा लंगर के सदस्य सूरज धमीजा, दीक्षा धमीजा, किरण सिंह, प्रतिभा बंसल, गौरव बंसल, मनोज कुशवाह, राम यादव, विनोद सेन, नीरज भाई, वेदांश मदान, मोक्ष धमीजा, आदित्य धमीजा एवं गोविंद कुशवाह उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सीवन पुत्र टीम के प्रदीप चावड़ा, मुकेश राय, वैभव राठौर, सचिन प्रजापत, मोहित बोयत तथा संडे का सुकून टीम के अंकुर राठौर, अशोक कुशवाह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

शेयर करें