जयटंट्याभील आदिवासी युवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न : महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
Vishal Choyal
कोठड़ा/खरगोन। 2 अक्टूबर 2026। जयटंट्याभील आदिवासी युवा संगठन (JAYS) की जिला स्तरीय बैठक टंट्या भील मंदिर, ग्राम कोठड़ा, तहसील झिरन्या, जिला खरगोन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत क्रांतिकारी टंट्या भील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं समस्त महापुरुषों के स्मरण के साथ हुई।
बैठक में खरगोन जिले के विभिन्न ब्लॉकों से संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुकेश वास्कले द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर उपस्थित संगठन पदाधिकारियों एवं समाजजनों की सर्वसम्मति से ग्राम सतीपुरा, भगवानपुरा निवासी महेश कुमार चौहान को जयटंट्याभील आदिवासी युवा संगठन (JAYS) का खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश चौहान का उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं टंट्या भील वंशज (छठवीं पीढ़ी) सुनील सिरसाठे ने उन्हें संगठन का गमछा पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं टंट्या भील वंशज (पाँचवीं पीढ़ी) दरियाव सिरसाठे ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

महेश चौहान ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक के दौरान संगठन के नियमों एवं उद्देश्यों की जानकारी समाजसेवी विशाल चोयल, सुरपाला द्वारा दी गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं सामाजिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में शामिल पदाधिकारियों एवं समाजजनों का रास्ते में बिस्टान में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान रवि अहिरवार, विजय, रंजीत, नंदलाल, उमेश, भीमसिंह सहित अन्य समाजबंधुओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
इसके पश्चात भगवानपुरा स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया।
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह