बड़ी खबरें
Trending

कसरावद महाविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए लगा विशेष शिविर : विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जरूरी जानकारी

Vishal Choyal

8 hours ago 54 views
विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जरूरी जानकारी

कसरावद/खरगोन। 4 अक्टूबर 2026। शासकीय महाविद्यालय कसरावद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन और पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि चौहान ने विद्यार्थियों को शासन की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, जरूरी दस्तावेज तथा आवेदन से जुड़ी औपचारिकताओं की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध आर्थिक सहायता का लाभ दिलाना रहा।

प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि शासन की छात्रवृत्ति योजनाएँ आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने और शिक्षा के साथ अपने भविष्य के अवसरों को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की अपील की।

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजय सिंह मंडलोई ने कहा कि इस तरह के शिविरों से विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है और उन्हें आवेदन प्रक्रिया समझने में सुविधा होती है। उन्होंने अभियान को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया।

कार्यक्रम में डॉ. शोभाराम सोलंकी, प्रोफेसर दीपक राठौड़, स्पोर्ट्स अधिकारी मोहम्मद समीर खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें