खरगोन में बाबासाहब के नाम होगा सब्जी मंडी पार्क : 8 फीट की अष्टधातु प्रतिमा को मिली मंजूरी
Vishal Choyal
खरगोन। 8 अक्टूबर 2026। नगर के सब्जी मंडी पार्क का नाम संविधान के शिल्पकार बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मंजूरी नगरपालिका खरगोन द्वारा दे दी गई है। वहीं बाबासाहब की नवीन मूर्ति पार्क में लगाने हेतु नगरपालिका द्वारा लगभग 40 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मूर्ति की खास बात यह होगी कि यह अष्टधातु से बनी 8 फीट ऊंची होगी।
बता दें कि सब्जी मंडी पार्क में बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पहले से स्थापित है, लेकिन पार्क का नाम बाबासाहब के नाम पर नहीं था। अब नगरपालिका की मंजूरी के बाद पार्क का नामकरण बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद की बैठक में स्वीकृति मिलने पर अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त मोर्चा और सामाजिक संगठनों ने परिषद का आभार माना।
समाजजनों ने नगर पालिका पहुंचकर न.पा. अध्यक्ष छाया जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कौल, स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते, राजस्व अधिकारी महेश वर्मा, कटारें जी पार्षद, जगन्नाथ सांवले सहित समस्त पार्षदों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप संविधान की प्रस्तावना का छायाचित्र भी भेंट किया गया।

इस निर्णय की मंजूरी के बाद समाजजनों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे समाज को गौरवान्वित करने वाला निर्णय बताया।
अजा-अजजा संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर बडोले एवं अन्य सदस्यों ने सब्जी मंडी पार्क का नाम बाबासाहब के नाम पर करने हेतु लंबे समय से पत्राचार किए थे।
बडोले ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब महान समाज सुधारक और संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने दलित, पिछड़े एवं समस्त वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उनके नाम से पार्क का नामकरण एवं नवीन प्रतिमा की स्थापना से नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलेगी।
वहीं आभार के दौरान अजाक्स के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप करोंदिया, शिवकरण ऑटोदे, शिवराम नागराज, शिवराम किरावर, दिलीप पंचोली, विजय कोचले, ओंकारलाल सोलंकी, विनय पिपलदे, जीतू वर्मा और कमल पंवार सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट