बड़ी खबरें
Trending

नर्मदा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु : बड़वाह में ट्रैफिक पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

Vishal Choyal

1 month ago 362 views
बड़वाह में ट्रैफिक पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

बड़वाह। 11 अक्टूबर 2026। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट में नर्मदा नदी के तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के कारण यातायात काफी बढ़ गया। इसका मुख्य असर इंदौर-इच्छापुर रोड पर देखने को मिला।

नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। इस स्थिति को देखते हुए एनएचएआई ने अधिकारियों की मदद से बाईपास से भारी वाहनों को डायवर्ट करवाया, जिससे शहर के भीतर जाम जैसी स्थिति न बने।

पुलिस प्रशासन की सतत निगरानी, ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग और वाहनों के डायवर्जन के चलते इस बार श्रद्धालुओं सहित आम नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

शनिवार सुबह ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशा यादव पुलिस इंटरसेप्टर वाहन, बड़वाह थाना पुलिस और डायल 112 की मदद से लगातार माइक पर अनाउंसमेंट करती नजर आईं। उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग भी की।

चिचला फाटे और दादा दरबार मार्ग से वाहनों का डायवर्जन

इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को चिचला फाटे से नए बाईपास पर डायवर्ट किया गया। वहीं, खंडवा की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को दादा दरबार से कटघड़ा मार्ग होते हुए बाईपास के जरिए सुचारू रूप से निकाला गया। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।

यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, एनएचएआई, जनप्रतिनिधियों और बड़वाह थाना पुलिस के प्रयासों से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिली।

बाईपास पर सड़क किनारे मक्का सुखाने वालों को दी समझाइश

वहीं, बाईपास पर मक्का सुखाने का मामला भी सामने आया। इस पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशा यादव ने संबंधित लोगों को सड़क से मक्का हटाने के लिए कहा, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

शेयर करें