पट्टे की जमीन को : धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
Vishal Choyal
सीहोर। 30 सितंबर 2026। शासकीय पट्टे पर प्रदान की गई कृषि भूमि को कथित रूप से बिना आवश्यक अनुमति बेचने और धोखाधड़ी से विक्रय पत्र निष्पादित कराने का मामला सामने आया है। चांदवड़, भोपाल निवासी सलीम बेग ने पुलिस अधीक्षक, सीहोर को आवेदन देकर महेश पिता नंदकिशोर के विरुद्ध जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 27 अप्रैल 2013 को ग्राम मोगराफूल, तहसील एवं जिला सीहोर स्थित खसरा क्रमांक 221/4, रकबा 1.265 हेक्टेयर भूमि का महेश पिता नंदकिशोर ने सलीम बेग के पक्ष में पंजीकृत विक्रय पत्र निष्पादित किया था। इसकी विक्रय राशि ₹17 लाख 71 हजार बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उक्त भूमि शासन द्वारा महेश को पट्टे पर प्रदान की गई थी और इसके बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना भूमि का विक्रय किया गया।
शिकायत में बताया गया है कि 7 फरवरी 2018 को सलीम बेग का नाम संबंधित नामांतरण पंजी में दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने नामांतरण प्रक्रिया एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की मांग की है।
सलीम बेग का यह भी आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से महेश द्वारा उसे भूमि से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता ने विक्रय पत्र, नामांतरण पंजी एवं राजस्व अभिलेखों की जांच कर आरोप प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित