बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में माहेश्वरी समाज की महिला मंडल ने : धूमधाम से मनाया शरद उत्सव

Vishal Choyal

3 weeks ago 447 views
धूमधाम से मनाया शरद उत्सव

सीहोर। 27 अक्टूबर 2026। शहर में जगह-जगह शरद पूर्णिमा उत्सव श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में माहेश्वरी समाज सीहोर के स्थानीय महिला मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं गरबा का आयोजन कर धूमधाम से शरद उत्सव मनाया गया।

महिला मंडल द्वारा भारतवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ माहेश्वरी भवन, सीहोर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुमधुर भजनों का गायन हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और भजनों की मधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

संस्कृति को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज सीहोर की स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष संगीता राठी एवं सचिव अनीता बांगड़ ने बताया कि समाज द्वारा निरंतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को समाज की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराना है।

उन्होंने कहा कि समाज की संस्कृति और सभ्यता को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी अपनी परंपराओं को समझे और उनसे जुड़ी रहे। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनी बाहेती, शोभा चांडक, मधु मंत्री, सरोज चांडक, प्रतीक्षा चांडक, श्वेता साबू, रेनू साबू, सोनू मजेजी, बरखा मोहता, कोमल झंवर, रुक्मणि मोहता, सरिता बियानी, आभा मंत्री, ज्योति झवर, प्रतिभा चांडक, प्रमिला साबू, शोभा बियानी, गायत्री साबू, रानी तोषनीवाल, प्रिया मूंदड़ा, प्रेरणा राठी, भावना मंत्री, रश्मि बाहेती, शिवानी कासट, आभा चांडक, कांता मंत्री, सपना चांडक, वर्षा झंवर, मेघा हुरकट एवं सरिता मंत्री उपस्थित रहीं।

शेयर करें