सीहोर में न्यू अथर्व फाउंडेशन की पहल : 200 से अधिक बच्चों को बांटे दीपावली के उपहार
Vishal Choyal
सीहोर। 31 अक्टूबर 2026। ‘सेवा ही संगठन है, मानवता ही हमारा धर्म है’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए न्यू अथर्व फाउंडेशन सीहोर द्वारा लगातार समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन, जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण, गौसेवा, शिक्षा से संबंधित गतिविधियों एवं बुजुर्गों की सेवा जैसे कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा दीपावली के पर्व पर 200 से अधिक बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
शुक्रवार को न्यू अथर्व फाउंडेशन सीहोर द्वारा दीपावली की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करने की पहल की गई। इस अवसर पर मरी माता मंदिर, इंदिरा नगर में उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक बच्चे शामिल हुए। फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए। उपहार पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना ही उद्देश्य
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियां पहुंचाना और बच्चों के जीवन में मुस्कान लाना ही इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के साथ फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

न्यू अथर्व फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
समाजसेवी एवं फाउंडेशन की टीम रही उपस्थित
इस आयोजन के दौरान अरुणा सुदेश राय, डॉक्टर गगन नामदेव, समाजसेवी अजय राय सहित न्यू अथर्व फाउंडेशन सीहोर की पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में मौजूद सभी समाजसेवियों एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उपहार भेंट कर दीपावली के पर्व को यादगार बनाया।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट