बड़ी खबरें
Trending

वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत काटकूट स्कूल में : चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Vishal Choyal

1 month ago 377 views
चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

काटकूट। 8 अक्टूबर 2026। वन परिक्षेत्र काटकूट के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय काटकूट में वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में बुधवार को "चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी मातंग ने प्रथम, अरुण वर्मा ने द्वितीय तथा प्रिंस चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में पूनम सैनी ने प्रथम, राधिका अस्तरिया ने द्वितीय तथा टिंकू मुजाल्दे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और कला की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया

काटकूट स्कूल में वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते वन विभाग के अधिकारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन परिक्षेत्र अधिकारी काटकूट बिशनसिंह मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वन्यप्राणी संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को उनके करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इस अवसर पर डिप्टी रेंजर काटकूट योगेन्द्र बिरथरे, वनरक्षक राम थापक एवं वनपाल सुंदरलाल दसौंधी सहित वन विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काटकूट के प्राचार्य संजय शुक्ला सहित शिक्षकगण एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे।

शेयर करें