खरगोन में 22 अक्टूबर को प्लेसमेंट ड्राइव : युवाओं को मिलेगा 17 हजार रुपए तक वेतन
Vishal Choyal
खरगोन। 21 अक्टूबर 2026। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 22 अक्टूबर को एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव जिला रोजगार कार्यालय, खरगोन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। इसमें प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। इसमें मशीन ऑपरेटर सहित ट्रेनी केंद्र मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयनित युवाओं को 9,500 से 17,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआईसी, बोनस सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन पदों के लिए कार्यस्थल खरगोन एवं पीथमपुर रहेगा।
18 से 30 वर्ष तक के युवा ले सकते हैं भाग
प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक अंकसूचियां, रिज्यूमे या सीवी, समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट