बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता : राजेश पाटीदार ने जीता 1 लाख का पुरस्कार

Vishal Choyal

2 weeks ago 74 views
राजेश पाटीदार ने जीता 1 लाख का पुरस्कार

श्यामपुर/सीहोर। 30 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत सीहोर जिले के वृंदावन ग्राम, श्यामपुर में 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में उन्नत नस्ल की भारतीय गायों की दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राजेश पाटीदार पिता मुरलीधर पाटीदार ने सर्वाधिक 14.27 लीटर दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

अतिथियों ने पशुपालकों का किया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि गोविंद पाटीदार तथा जनपद सदस्य विनोद परिहार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार वितरित किए।

गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान करते हुए आयोजक।

इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादक किसान राजेश पाटीदार एवं उनकी गिर गाय को अतिथियों ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

अतिथियों ने योजना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों की आय में वृद्धि करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा भारतीय नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।

प्रतियोगिता के आयोजन में इनका रहा सहयोग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिल्किंग समिति के डॉ. जी.डी. माहोर, डॉ. तनवीर सिद्दीकी, डॉ. गुरुदत्त दोनेरिया, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी करण सिंह लबाना, पियूष द्विवेदी, सतीश पटेल, देवेंद्र मेवाड़ा,रमेश मालवीय, मुकेश हिंडोलिया, एवं अजय कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एस.एल. हिंडोलिया ने किया।

शेयर करें