बड़ी खबरें
Trending

हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर सीहोर में : कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Vishal Choyal

2 weeks ago 194 views
कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

सीहोर। 1 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव प्रस्तावित है। भाजपा द्वारा इस सीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस द्वारा उनकी उम्मीदवारी का लगातार विरोध किया जा रहा है।

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजने के भाजपा के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने न्यू बस स्टैंड के पास स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजना प्रदेश की जनता का अपमान: राजीव गुजराती

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि विवादों में नाम आने के बावजूद हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस फैसले को प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए सरकार के निर्णय पर सवाल खड़े किए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर न्यू बस स्टैंड पर हरदीप सिंह पुरी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'हरदीप पुरी मुर्दाबाद' और 'हरदीप पुरी कौन है, एपस्टीन का दोस्त है' जैसे नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

सीहोर में हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी के विरोध में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

इस दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक राठौर, घनश्याम यादव, कमलेश चांडक, के.के. रिछारिया, विवेक टांक, अभिषेक लोधी, तनिष्क त्यागी, जतिन परमार, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राहुल यादव, सीताराम भारती, ओमबाबा राठौर, राजेश भूरा यादव, सुनील दुबे, हफीज चौधरी, रामायण प्रसाद शुक्ला, अरुण राय, मांगीलाल टिमरई, रामभजन राय, संतोष सिंह, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, संतोष मालवीय, आसिफ अंसारी, अजय रैकवार, हरिओम सिसोदिया, सुयश तोमर, ममता शर्मा, प्रवेश परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें