बड़ी खबरें
Trending

योगासन प्रतियोगिता में सीहोर के : सोनू-मोनू ने हासिल किया तृतीय स्थान

Vishal Choyal

2 weeks ago 141 views
सोनू-मोनू ने हासिल किया तृतीय स्थान

सीहोर। 30 अक्टूबर 2026। बालाघाट में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा योगासन प्रतियोगिता (योगा प्रतियोगिता) में सीहोर जिले के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में सोनू साकेत और मोनू साकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों ने योगासन के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अभ्यास और कौशल का प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अताउल्लाह खान ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम और निरंतर प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की है।

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के बाद पुरस्कार के साथ सीहोर के विद्यार्थी सोनू साकेत और मोनू साकेत।

जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, आवासीय प्राचार्य आलोक शर्मा, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा पारे, जिला योग प्रभारी मनोज कुमार व्यास तथा विकासखंड योग प्रभारी आनंद कुमार चंदेल ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य मीता सक्सेना, खेल शिक्षक शैलेन्द्र चौहान, सेंट मेरी स्कूल के प्राचार्य मनीष तिवारी, खेल शिक्षक कपिल मालवीय और योग शिक्षिका लम्बी चन्द्रवंशी ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार और खेल शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीहोर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें