छोटे से गांव से राज्य स्तर तक का सफर : हॉकी खिलाड़ी युवराज ठाकुर ने सीहोर का नाम रोशन किया
Vishal Choyal
सीहोर। 19 अक्टूबर 2026। सिरोंज (विदिशा) में संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, जिसमें सीहोर जिले के अरनिया गाजी जैसे छोटे से गांव से निकले खिलाड़ी युवराज फूलसिंह ठाकुर ने अपने कठिन परिश्रम और लगातार मेहनत से सीहोर जिले का नाम रोशन किया।
इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा और सीहोर जिले की टीमों ने सहभागिता की। सीहोर जिले की टीम से युवराज ठाकुर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
19 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में युवराज भोपाल संभाग की टीम के साथ सहभागिता करेंगे।
मध्यप्रदेश के एकमात्र स्पोर्ट्स एवं छात्रावास स्कूल, शासकीय आवासीय विद्यालय सीहोर में पढ़ने वाले युवराज ने अपनी निष्ठा और मेहनत से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, सीहोर अताउल्लाह खान मौजूद थे। उन्होंने युवराज के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए भी उनकी सराहना की।
बता दें कि सीहोर जिले को "हॉकी का गढ़" कहा जाता है। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी के खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में युवराज का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना सीहोर जिले के लिए गर्व का विषय है।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट