बड़ी खबरें
Trending

इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ : आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज

Vishal Choyal

1 day ago 47 views
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज

इंदौर। 30 सितंबर 2026। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग इंदौर ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 4 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 13.5 लीटर विदेशी मदिरा, 10 लीटर बीयर और 33.3 लीटर देशी मदिरा बरामद की गई।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल द्वारा गठित टीम ने नवलखा, छावनी, रालामंडल और असरावद खुर्द क्षेत्र में कार्रवाई की।

नवलखा में संजू नामक व्यक्ति के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन और 50 पाव मसाला बरामद की गई। वहीं छावनी क्षेत्र में होंडा एक्टिवा क्रमांक CG10-AP5192 से मदिरा का परिवहन करते हुए अंकित सैनी को पकड़ा गया। उसके पास से ब्लैक एंड व्हाइट, रॉकफोर्ड व्हिस्की और ओल्ड मॉन्क रम की 18 बोतलें बरामद हुईं।

रालामंडल में गीताबाई के आधिपत्य से 20 बीयर कैन तथा असरावद खुर्द में मनीष चौधरी के आधिपत्य से 40 पाव देशी मदिरा मसाला और 45 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन, त्रियंबिका शर्मा, वैशाली भगत, आकाश मेश्राम सहित साथ रहे स्टाफ का योगदान रहा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

14
पेज 2 / 3