बड़ी खबरें
Trending

खरगोन में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4,194 गांजे के पौधे जब्त, कीमत 4.12 करोड़ रुपए

Vishal Choyal

5 days ago 215 views
4,194 गांजे के पौधे जब्त, कीमत 4.12 करोड़ रुपए

खरगोन। 13 नवंबर 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खेती और विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 4,194 पौधे जब्त किए गए।

अवैध खेती पर दबिश देकर जब्त किए गांजे के पौधे

विशेष अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने सूचना मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी। इस दौरान विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से लगाए गए गांजे के कुल 4,194 पौधे जब्त किए गए, जिनका कुल वजन 2,750 किलोग्राम है। पुलिस ने गांजे की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

ड्रोन से ली गई खरगोन में खेत में लगे गांजे के अवैध पौधों की तस्वीर।

खेतों में गांजे की तलाश के लिए ड्रोन का उपयोग

अभियान के दौरान कई स्थानों पर गांजे के पौधे खेतों में अन्य फसलों के बीच लगाए गए थे। इनमें कपास और तुअर जैसी फसलें शामिल थीं। ऐसे स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन की मदद ली। इससे अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों की पहचान करने और सर्चिंग अभियान में पुलिस को काफी सहयोग मिला।

सूखे गांजे की तस्करी और अवैध विक्रय पर कार्रवाई

अभियान के तहत पुलिस ने सूखे गांजे की तस्करी और अवैध विक्रय करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 20.600 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 15 हजार 125 रुपये बताई गई है। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

NDPS एक्ट के तहत 17 प्रकरण दर्ज, 18 आरोपी गिरफ्तार

गांजे की अवैध खेती, सूखे गांजे की तस्करी और अवैध विक्रय में शामिल आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के दौरान कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शेयर करें