जवाहर नवोदय की लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 10 अप्रैल को : आवेदन 30 सितंबर तक
Vishal Choyal
खंडवा।22 सितम्बर 2026। जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सितिन कुमार नगरिया ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए पोर्टल शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन पंजीयन https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।
प्राचार्य श्री नगरिया ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वे अपने विद्यालय में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को चयन परीक्षा की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन प्रक्रिया में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठा सकें।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व