बड़ी खबरें
Trending

स्कूल में बच्चों की सुविधा के लिए शिक्षक बने मददगार : जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट

Vishal Choyal

4 days ago 439 views
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट

बलवाड़ा/खरगोन। 14 नवंबर 2026। ग्राम मोंगरगाव में मिशन बेंचमार्क के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा 10 टेबल-बेंच के सेट शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोंगरगाव में उपलब्ध कराए गए । विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा सुविधा मिल सके इस उद्देश्य से दोनों स्कूलों के स्टाफ के आपसी सहयोग से राशि एकत्रित कर विद्यार्थियों के लिए टेबल बेंच उपलब्ध कराए गए।

अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोद के प्राचार्य संतोष गांगले ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हे। इस पहल के द्वारा विद्यालय में टेबल बेंच के सेट उपलब्ध करने से विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा मिलेगी साथ ही विद्यालय की मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

ग्राम मोंगरगाव में टेबल-बेंच के साथ शिक्षक, मिशन बेंचमार्क के तहत विद्यालय में उपलब्ध कराए गए 10 टेबल-बेंच सेट।

शिक्षकों के आपसी सहयोग से जुटाई राशि

यह पहल शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरुण खांडेकर एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक सुभाष देसाई के आपसी सहयोग से पूरी की गई। दोनों प्रधान पाठकों ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी और विद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

अन्य विद्यालयों में भी जनसहयोग बढ़ाने का आह्वान

संकुल के वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार खांडेकर ने बताया कि कलेक्टर खरगोन गुरु प्रसाद की विशेष पहल मिशन बेंचमार्क के अंतर्गत तथा जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कानुडे के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोंगरगाव में विद्यार्थियों के शिक्षा में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से यह सार्थक पहल सराहनीय हे।

उन्होंने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगी बल्कि उत्साहित भी करेगी।

अशोक कुमार खांडेकर ने अन्य विद्यालयों में भी जनसहयोग के माध्यम से मिशन बेंचमार्क की पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

शेयर करें