बड़ी खबरें
Trending

इच्छावर में गुजराती समाज की नई कार्यकारिणी घोषित : पदाधिकारियों का किया सम्मान

Vishal Choyal

4 hours ago 44 views
पदाधिकारियों का किया सम्मान

इच्छावर/सीहोर। 4 अक्टूबर 2026। दामोदर जूना गुजराती समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें देवेन्द्र माहेश्वरी को अध्यक्ष, तिलकराम सिसोदिया को उपाध्यक्ष, राजू मकरैया को कोषाध्यक्ष और नितेश चौहान को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन के बाद सौरभ मकरैया के निवास पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, प्रमोद मकरैया, राजू चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर सौरभ मकरैया ने कहा कि समाज को हिंदुत्व के विचारों से जोड़ने की शुरुआत घर और परिवार से करनी चाहिए। परिवार में संस्कार, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने से समाज में सकारात्मक विचारों को बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें