बड़ी खबरें
Trending

सीहोर में डाकघर महा मेले का आयोजन : बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी

Vishal Choyal

3 weeks ago 340 views
बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी

सीहोर। 24 अक्टूबर 2026। भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए 23 अक्टूबर 2026 को सीहोर के गीता भवन में डाकघर महा मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव शामिल हुए।

विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में गौरव श्रीवास्तव ने डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डाक विभाग नागरिकों को बचत, निवेश एवं बीमा की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महा मेले के दौरान आवर्ती जमा खाता, बचत बैंक खाता, पीपीएफ खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता, मासिक आय खाता, सावधि जमा खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र एवं किसान विकास पत्र जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित आमजन को दी गई।

श्रीवास्तव ने बताया कि डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा सहित अन्य सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं। उन्होंने डाक विभाग की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर उन्हें बचत एवं बीमा सुविधाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीहोर संभाग के डाकघर अधीक्षक प्रवीण श्रीवास्तव के द्वारा की गई। प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर आमजन अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं तथा निवेश एवं बचत के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं

कार्यक्रम में गौरव श्रीवास्तव ने वर्ष 2026-27 में 23 अक्टूबर तक डाक विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। कार्यक्रम का संचालन सीहोर की डीओ पीएलआई संदीप सोनी ने किया। इस महा मेले में सीहोर जिले के विभिन्न डाकघरों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें