बड़ी खबरें
Trending

सीहोर के वार्ड क्रमांक 4 में 13 लाख से बनेंगी दो सड़कें : प्रिंस राठौर ने किया भूमि पूजन

Vishal Choyal

2 weeks ago 292 views
प्रिंस राठौर ने किया भूमि पूजन

सीहोर। 31 अक्टूबर 2026। नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 4 स्थित जयंती कॉलोनी के सामने दो पेवर ब्लॉक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया।

दो मार्गों का होगा कायाकल्प

इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पहली सड़क जुड़ियो से अरविंद राय के मकान तक बनाई जाएगी, वहीं दूसरी सड़क नेहा आर्ट गैलरी से पुरुषोत्तम मीणा के मकान तक बनाई जाएगी। दोनों सड़कों का निर्माण लगभग 13 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक के माध्यम से किया जाएगा।

विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता: प्रिंस राठौर

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों को गति देना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ छोटी समस्याओं का समाधान करना भी हमारे लिए उतना ही जरूरी है। सीहोर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाना हमारा उद्देश्य है।

भूमि पूजन के दौरान सड़क पर बैठकर पूजा करते अतिथि एवं जनप्रतिनिधि, सीहोर।

उन्होंने कहा कि शहर के समस्त वार्डों में शुद्ध पेयजल, सड़क, नाली और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद राजेश माझी, कमलेश राठौर सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें