बड़ी खबरें
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत : सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

Vishal Choyal

8 hours ago 68 views
सुरपाला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

सुरपाला/बलवाड़ा। 3 अक्टूबर 2026। ग्राम सुरपाला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं पुष्पमाला अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष ठाकरे एवं सहायिका बेसरबाई अलोरे का भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

इसके बाद आंगनवाड़ी के बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की गई। बच्चों ने कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को फलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रामलाल सिटोले, सामाजिक कार्यकर्ता बद्रीलाल पटेल, राकेश चोयल, विशाल चोयल, अजय अलोरे, BLO अशोक खांडेकर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का आभार व्यक्त किया।

सुरपाला आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में अतिथियों के साथ बैठे बच्चे

शेयर करें