नौकरी चाहिए या शुरू करना है खुद का व्यवसाय? : 17 नवंबर को पहुंचें खरगोन के युवा संगम मेले में
Vishal Choyal
खरगोन। 14 नवंबर 2026। युवाओं को रोजगार,स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खरगोन में 17 नवंबर को रोजगार मेले (युवा संगम) का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुराने कलेक्टर परिसर में आयोजित होगा। इसमें जिले के इच्छुक युवा भाग लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा की जाएगी भर्ती
इस युवा संगम मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर युवाओं की शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार भर्ती की जाएगी। वहीं, जो युवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इन योजनाओं के माध्यम से युवा ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।
स्वरोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा मेले में शामिल हो सकते हैं।
ये युवा हो सकेंगे शामिल
रोजगार मेले में कक्षा 8वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। रोजगार के अवसरों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा पात्र होंगे।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को अपनी उत्तीर्ण कक्षाओं की अंकसूचियां, सीवी/रिज्यूमे, समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लेकर उपस्थित होना होगा।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट