खरगोन में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न : खिलाड़ियों ने संभाग स्तर के लिए बनाई जगह
Vishal Choyal
खरगोन। 11 अक्टूबर 2026। जनजातीय कार्य विभाग के तत्वावधान में स्टेडियम ग्राउंड खरगोन में 9 अक्टूबर को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता सीनियर एवं मिनी वर्ग में हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में खरगोन, गुलावड़, सेगांव और भगवानपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह प्रतियोगिता अलीराजपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर आदर्श आवासीय परिसर खरगोन के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के नियमों का पालन करते हुए खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट