दादा भाई शिवलाल चौहान मैदान में बनेगा मिनी हॉकी स्टेडियम : खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र
Vishal Choyal
सीहोर। 5 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में शनिवार को सीहोर के खिलाड़ियों, खेल संघ और सीवन पुत्र टीम ने जश्न मनाया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बाल विहार मैदान का नाम 'दादा भाई शिवलाल चौहान मैदान' किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। सीहोर में भी खेलों की पुरानी परंपरा रही है। शहर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मैदान में मिनी हॉकी स्टेडियम विकसित करने की बात कही।
खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा ने कहा कि सीहोर से हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती और टेबल टेनिस सहित कई खेलों में प्रतिभाएं सामने आई हैं। वहीं कुश्ती के स्वर्ण पदक विजेता राजाराम कसौटिया ने कहा कि इस मैदान ने लंबे समय से कई खिलाड़ियों को तैयार किया है।
खेल अधिकारी अताउल्ला खान ने मैदान से निकले कई खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां से अब्दुल लतीफ, मोहम्मद दाऊद, राजेंद्र सिंह 'बंता', कपिल परमार, नितिन शर्मा, विजेंद्र वर्मा, सुयश कन्नौजिया, मोहन पाराशर और मुनीश अंसारी सहित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीहोर का नाम रोशन किया है।
फुटबॉल कोच मनोज कन्नौजिया और हॉकी खिलाड़ी डॉ. अनीस खान ने भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।

मैदान के विकास के लिए सौंपा मांग-पत्र
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल संघ के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष को मांग-पत्र सौंपा। इसमें मैदान की बाउंड्री वॉल, चौड़ीकरण, समतलीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।
खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान का बेहतर विकास होने से हॉकी सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में खेल संघ और सीवन पुत्र टीम के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल
खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी
पदाधिकारियों का किया सम्मान
110 से अधिक लोगों की आंखों और मधुमेह की जांच
11 अक्टूबर को निकलेगा चल समारोह