बड़ी खबरें
Trending

डोल ग्यारस पर नगर में निकलेंगे भगवान श्रीकृष्ण के तीन डोले : जगह-जगह होगा स्वागत

Vishal Choyal

1 week ago 76 views
जगह-जगह होगा स्वागत

बड़वाह। 21 सितंबर 2026। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर मंगलवार को नगर में भगवान श्रीकृष्ण के तीन प्रमुख डोले (शोभायात्राएं) निकाले जाएंगे। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। विभिन्न मंदिरों से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाकर डोल यात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जाएगा। डोल यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत और दर्शन की व्यवस्थाएं की जाएंगी।

तीन प्रमुख मंदिरों से निकलेगा डोला

श्री गोपाललाल मंदिर के महंत हनुमान दास महाराज ने बताया कि डोल ग्यारस के अवसर पर नगर के तीन प्रमुख मंदिरों—श्री गोपाललाल मंदिर, सत्ती घाटा स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर और श्री सत्यनारायण मंदिर—से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को सुसज्जित डोल में विराजमान कर शोभायात्रा के रूप में निकाला जाएगा।

डोल यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर समितियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। डोल ग्यारस पर नगर का वातावरण भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहेगा।

शेयर करें