बड़ी खबरें
Trending

मालवा नृत्य महोत्सव में सीहोर का जलवा : 12 में से 11 प्रतिभागियों ने टॉप-3 में बनाई जगह

Vishal Choyal

1 month ago 406 views
12 में से 11 प्रतिभागियों ने टॉप-3 में बनाई जगह

सीहोर। 8 अक्टूबर 2026। अनास इंडिया द्वारा 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक इंदौर में 23वें “कल्चरल नेशनल डांस कॉन्टेस्ट- मालवा नृत्य महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में देशभर से 550 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सीहोर की नृत्य संस्था सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की संचालक डॉ. रुपाली सोनी ने सुपर मॉम कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड भी हासिल किया।

एकल नृत्य में विजेता प्रतिभागी

डॉ. रुपाली सोनी – प्रथम, सुपर मॉम सेमी क्लासिकल एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड

कृष्णप्रिया मकरिया – प्रथम, सीनियर ग्रुप सेमी क्लासिकल

आरोही गुप्ता, सौम्या विश्वकर्मा एवं आकांक्षा बिसोरिया – द्वितीय, जूनियर ग्रुप क्लासिकल

आध्या शर्मा – द्वितीय, फोक नृत्य जूनियर

कीमाया सक्सेना – तृतीय, जूनियर सेमी क्लासिकल

काशवी व्यास – तृतीय, फोक नृत्य

मानवी पटेल – कंसोलेशन प्राइज

समूह नृत्य में भी मिला सम्मान

सरस्वती कथक समूह ने सेमी क्लासिकल श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया इस समूह में आरोही गुप्ता, कृष्णप्रिया मकरिया, सौम्या विश्वकर्मा, आकांक्षा बिसोरिया, मानसी, बारिश, लिनिशा, राजुल, मानसी,आयुषी शामिल रहीं।

सीहोर की सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की प्रतिभागी मालवा नृत्य महोत्सव 2026 में

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को अनास इंडिया की ओर से शील्ड, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सीहोर के लिए यह गौरव का विषय है कि देशभर से अपनी कला का प्रदर्शन करने आए 550 से अधिक प्रस्तुतियों/प्रतिभागियों के बीच संस्था के 12 में से 11 प्रतिभागियों का टॉप-3 में स्थान बनाना उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

इस उपलब्धि पर नगरवासियों, समाजजनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा डॉ. रुपाली सोनी एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं, नृत्य संस्था की डायरेक्टर डॉ. रुपाली सोनी ने भी सभी प्रतिभागियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।

शेयर करें