खरगोन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : 14 वाहन जब्त
Vishal Choyal
खरगोन। 30 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को स्वीकृत खनन क्षेत्रों में स्थित पत्थर, गिट्टी एवं एम-सैंड उत्पादन इकाइयों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
एक सप्ताह में 14 वाहन जब्त
खनिज विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते हुए 14 वाहनों को जब्त किया। खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार साहू एवं सर्वेक्षक आरती गीते की टीम ने बड़वाह, पितामली, करही, सेगुरला, पीपलझोपा, सनावद, बिस्टान सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की।
जब्त किए गए वाहनों में हाईवा, डंपर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इन वाहनों के माध्यम से रेत, गिट्टी, डस्ट एवं मुरम का अवैध परिवहन किया जा रहा था। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों में खड़ा करवाया।
वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए वाहनों को जब्त कर उनके मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत वित्तीय जुर्माना लगाने की विधिक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई कलेक्टर गुरुप्रसाद के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी राकेश कुमार कनेरिया के नेतृत्व में खनिज विभाग खरगोन की टीम द्वारा की गई।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
अब ग्राम पंचायत की कार्रवाई का इंतजार
फ्रांस की कंपनी से 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा!
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कलचुरी-ताम्रकार समाज ने की महाआरती
कसरावद कॉलेज में गूंजे भगवान बिरसा मुंडा के विचार
174 मरीजों को मिला लाभ
मंडलेश्वर में विधिक सप्ताह शुरू
तीर-कमान से साधे निशाने
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जुटाए 10 टेबल-बेंच सेट