बड़ी खबरें
Trending

इंदौर में अस्पताल और हेल्थ केयर सेंटर पर कार्रवाई : सोनोग्राफी मशीनें सील

Vishal Choyal

3 weeks ago 157 views
सोनोग्राफी मशीनें सील

इंदौर। 24 अक्टूबर 2026। इंदौर में प्रशासनिक टीम द्वारा अस्पतालों एवं हेल्थ केयर सेंटरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन और कमियां पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों एवं हेल्थ केयर सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को टीम द्वारा इंदौर स्थित बोर्न हेल्थ केयर सेंटर, केयर ऑफ लोटस हेल्थ केयर सेंटर, डायमंड कॉलोनी (जंजीरवाला चौराहा) स्थित सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला सामने आया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि जब टीम सेंटर पर निरीक्षण करने पहुंची, तब जानकारी मिली कि सेंटर के पंजीकृत चिकित्सक डॉ. जफर खान द्वारा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना सेंटर को अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सहित किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई थी। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए कार्रवाई की गई।

इंदौर में PCPNDT Act के उल्लंघन के मामले में सोनोग्राफी मशीन सील करते अधिकारी, अस्पताल निरीक्षण 23 अक्टूबर 2026

वहीं, 23 अक्टूबर 2026 को टीम द्वारा वी-वन अस्पताल, गीता भवन चौराहा, इंदौर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पंजीयन प्रमाण पत्र में दर्ज सोनोग्राफी मशीन के अलावा स्टोर रूम में एक अन्य मशीन भी रखी हुई थी।

निरीक्षण दल द्वारा की गई कार्रवाई

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर दोनों स्थानों पर निरीक्षण के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए जोनल अधिकारी डॉ. दिव्यानी अहिरवार एवं पर्यवेक्षक दल सदस्य दीपमाला बामने द्वारा मशीनों को सील कर दिया गया। साथ ही, संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

कलेक्टर ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें